ग्राम पंचायत प्रधान के बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2014 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत प्रधान के बेटे समेत तीन गिरफ्तार

कोलकाता: आमडांगा के उत्तर दरियापुर इलाके में असिफ अली (18) की हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने तृणमूल शासित चंडीगढ़ ग्राम पंचायत की प्रधान कुलजान बीबी के बेटे सहित तीन लोगों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया. इनके नाम इमादादुल हक, शारजाक अली और बकीबुल्ला मंडल बताये गये है. इनमें इमादादुल हक चंडीगढ़ ग्राम पंचायत प्रधान […]

विज्ञापन

कोलकाता: आमडांगा के उत्तर दरियापुर इलाके में असिफ अली (18) की हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने तृणमूल शासित चंडीगढ़ ग्राम पंचायत की प्रधान कुलजान बीबी के बेटे सहित तीन लोगों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया. इनके नाम इमादादुल हक, शारजाक अली और बकीबुल्ला मंडल बताये गये है.

इनमें इमादादुल हक चंडीगढ़ ग्राम पंचायत प्रधान का बेटा है. इन तीनों को बुधवार को बारासात कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि बीते एक जून की शाम असीफ अली के एक मित्र ने फोन कर उसे बुलाया. देर रात चंडीगढ़ इलाके से असीफ अली को रास्ते पर मृत अवस्था में पाया गया. उसके सिर पर गोली के निशान पाये गये थे.

पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से उसके साथियों ने उसकी हत्या की है. इमादादुल के साथ उसका काफी पुराना झगड़ा था. एक जून को फोन पर उसके साथियों ने एक वन शॉटर गन बेचने के लिए बुलाया था. पिता के मोटरसाइकिल लेकर वहां जाने पर इन तीनों ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर उसे गोली मार दी. पुलिस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola