आरोपी ने कुबूल किया गुनाह, घटना की पुनरावृति करायी पुलिस ने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के फरीदपुर ग्राम के रायपाड़ा में रविवार रात हुये सेवानिवृत्त शिक्षक तपन मुखर्जी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप चौहान को रिमांड अवधि के दौरान मंगलवार को पुलिस शहर के दो होटलों में आरोपी को ले गयी और घटना की पुनरावृति कराई. पूरी घटना की वीडियोग्राफी की गई. इस दौरान पुलिस ने बेनाचिति […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के फरीदपुर ग्राम के रायपाड़ा में रविवार रात हुये सेवानिवृत्त शिक्षक तपन मुखर्जी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप चौहान को रिमांड अवधि के दौरान मंगलवार को पुलिस शहर के दो होटलों में आरोपी को ले गयी और घटना की पुनरावृति कराई. पूरी घटना की वीडियोग्राफी की गई.
इस दौरान पुलिस ने बेनाचिति भिरंगी मोड़ स्थित क्वालिटी होटल एवं जीटी रोड स्थित पैराडाइज होटल के कमरों की जांच कर होटल मालिकों से पूछताछ की. पकड़ा गया आरोपी प्रदीप चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ग्राम का रहने वाला है. पेशे से प्रदीप दिल्ली के एक निजी कंपनी में टेंट लगाने का काम करता है. करीब डेढ़ वर्ष पहले सोशल मीडिया के जरिये प्रदीप का सम्पर्क दुर्गापुर के शिक्षक की बेटी के साथ हुआ था. धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गया था.
प्रदीप अक्सर मिलने के लिए उत्तर प्रदेश से दुर्गापुर आया करता था. दुर्गापुर के भिरंगी स्थित क्वालिटी लॉज एवं पैराडाइज होटल में प्रदीप ठहरता था. पिछले नवंबर माह में पैराडाइज होटल में आकर ठहरा था. बीते सप्ताह क्वालिटी होटल में रहकर प्रदीप शिक्षक की बेटी से मिलने गया था. पूछताछ के दौरान प्रदीप चौहान ने शिक्षक की हत्या करने की बात कबूल कर ली है.
प्रदीप ने बताया शिक्षक की बेटी के बुलावे पर ही उससे मिलने के लिए घर आया करता था. अक्सर रात में ही उसे बुलाती थी. रात भर शारीरिक संबंध बनाने के बाद होटल में चला जाता था. रविवार भी शिक्षक की बेटी ने ही मुझे बुलाया था. अचानक शिक्षक की नजर पड़ जाने के कारण रसोई घर में रखे चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनन्दा मुखर्जी को मंगलवार को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










