कई नेता और पुलिस अधिकारी नहीं देख पायेंगे दुर्गापूजा, सारधा मामले में सीबीआइ जांच तेज होने पर बोले दिलीप घोष

Updated at : 24 Aug 2018 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
कई नेता और पुलिस अधिकारी नहीं देख पायेंगे दुर्गापूजा,  	सारधा मामले में सीबीआइ जांच तेज होने पर बोले दिलीप घोष

कोलकाता. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को लेकर प्रदेश भाजपा जिस तरह से अस्थि कलश यात्रा का कार्यक्रम रखी है. उसको देखते हुए विरोधी दल भाजपा पर अटलजी का नाम लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. इन सब आरोपों पर जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से पूछा गया […]

विज्ञापन
कोलकाता. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को लेकर प्रदेश भाजपा जिस तरह से अस्थि कलश यात्रा का कार्यक्रम रखी है. उसको देखते हुए विरोधी दल भाजपा पर अटलजी का नाम लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. इन सब आरोपों पर जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि अटलजी ने अपना पूरा जीवन भाजपा को पुष्पित व पल्लवित करने में लगाया. ऐसे में जब भाजपा की ओर से उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम चल रहा है तो इसमें गलत क्या है.
उन्होंने कहा कि दरअसल विरोधी दल खासकर तृणमूल कांग्रेस बौखला गयी है. लिहाजा वह इस तरह के गैर राजनीतिक आरोप लगा रही है, लेकिन एक बात साफ है कि आरोप लगानेवाले लोगों की बौखलाहट इस बात से है कि सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. इसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस बार कई पुलिस के अधिकारियों के साथ नेता भी दुर्गापूजा नहीं देख पायेंगे, क्योंकि सीबीआई अपना काम कर रही है. इससे भ्रष्ट लोगों में दहशत है. सीबीआई के बुलावे पर भी जो अधिकारी अभी नहीं जा रहे हैं, उनको यह पता होना चाहिए कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता.
उल्लेखनीय है कि साल 2013 में सारधा भ्रष्टाचार के समय जांच के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता सलाखों के पीछे पहुंचे थे. इस बीच अचानक सीबीआई की जांच की रफ्तार धीमी हो गयी. इसको लेकर वामपंथी और कांग्रेस की ओर से तृणमूल कांग्रेस के साथ भाजपा के बीच समझौता का आरोप लगाया जाने लगा, लेकिन हाल ही में जिस तरह सीबीआई ने चार आईपीएस अधिकारियों को नोटिस और ईमेल देकर जांच कार्य में सहयोग करने के लिए बुलाया था और वह लोग नहीं गये.
उसके बाद सीबीआई के जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दिया है. इसको लेकर चर्चा काफी तेज है. इस बात को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसी बात को लेकर जब दिलीप घोष से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गयी थी तो उन्होंने साफ कहा कि इस बार कई अधिकारी और नेता दुर्गा पूजा नहीं देख पायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola