जमीन बेच कर नकदी जुटाने को शेयरधारकों की मंजूरी लेगा सीएसइ

Updated at : 02 Jun 2014 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन बेच कर नकदी जुटाने को शेयरधारकों की मंजूरी लेगा सीएसइ

कोलकाता : कोलकत्ता शेयर बाजार (सीएसइ) एम बाइपास पर अपनी जमीन बेचकर नकदी जुटाने के लिए 20 जून को शेयरधारकों की मंजूरी लेगा. नियामकीय नियमों को पूरा करने व मान्यता समाप्ति से बचने के लिए सीएसइ यह कदम उठाने जा रहा है. सीएसइ के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी माधव रेड्डी ने कहा […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकत्ता शेयर बाजार (सीएसइ) एम बाइपास पर अपनी जमीन बेचकर नकदी जुटाने के लिए 20 जून को शेयरधारकों की मंजूरी लेगा. नियामकीय नियमों को पूरा करने व मान्यता समाप्ति से बचने के लिए सीएसइ यह कदम उठाने जा रहा है.

सीएसइ के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी माधव रेड्डी ने कहा : हमने 20 जून को शेयरधारकों की असाधारण बैठक बुलायी है जिसमें एम बाइपास पर तीन एकड़ जमीन बेचकर नकदी जुटाने की मंजूरी ली जायेगी. इस राशि का इस्तेमाल कारोबारी उद्देश्य के लिए किया जायेगा. श्री रेड्डी ने कहा कि हमारी राजरहाट में अपनी जमीन बेचने की योजना नहीं है. सीएसइ को जमीन बेचकर नकदी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गयी है. कंपनी इस राशि का इस्तेमाल क्लियरिंग कॉरपोरेशन में हिस्सेदारी लेने, अपना नेटवर्थ बढ़ाने व अन्य शेयर बाजारों के कारोबार के अधिग्रहण के वित्तपोषण में किया जायेगा.

सीएसइ के निदेशक मंडल ने सेबी से सक्रिय एक्सचेंज का पात्र बने रहने के लिए तय 30 मई की समयसीमा को बढ़ाने की मांग की है. सेबी ने एक्सचेंज को सूचित किया था कि यदि इस मानदंड को पूरा नहीं किया गया, तो नियामक उसकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola