हाथी की मौत, जांच के आदेश

सिलीगुड़ी : भक्तिनगर थाना अंतर्गत सिंघीझोड़ा में एक हाथी के मारे जाने की खबर है. वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे एक वयस्क हाथी की मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर तोड़ीबाड़ी इलाके में यह घटना घटी है. स्थानीय […]
सिलीगुड़ी : भक्तिनगर थाना अंतर्गत सिंघीझोड़ा में एक हाथी के मारे जाने की खबर है. वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे एक वयस्क हाथी की मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर तोड़ीबाड़ी इलाके में यह घटना घटी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में दो हाथियों के बीच भिड़ंत के बाद एक हाथी की मौत हो गयी. हालांकि मृत हाथी के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाये गये हैं.
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इस हाथी की मौत संभवत: करंट लगने से हुई है. सिंघीझोड़ा गांव के चारों ओर बिजली के करंट लगाये गये हैं. बैकुंठपुर वन क्षेत्र से आये दिन किसी न किसी हाथी के इस गांव में घुस जाने के कारण स्थानीय लोगों ने गांव के चारों को तार से घेराबंदी कर दी है. रात में उस तार से करंट छोड़ा जाता है. वन विभाग अधिकारियों का अनुमान है कि रात में हाथी ने इस गांव में प्रवेश करने की कोशिश की होगी और करंट लगने से इसकी मौत हो गयी. हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा. हाथी के पोस्टमार्टम की व्यवस्था कर दी गई है. वन विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




