फॉर्म लो ऑनलाइन, जमा करो लगा कर लाइन

Updated at : 02 Jun 2014 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
फॉर्म लो ऑनलाइन, जमा करो लगा कर लाइन

कोलकाता : 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र और उनके अभिभावक दाखिले की दौड़ में शामिल हो गये हैं. हालांकि सीयू में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पर रोक लगी दी गयी है. लेकिन प्रेसिडेंसी, सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए फार्म जारी करने की घोषणा कर दी गयी है. अगले सप्ताह […]

विज्ञापन

कोलकाता : 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र और उनके अभिभावक दाखिले की दौड़ में शामिल हो गये हैं. हालांकि सीयू में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पर रोक लगी दी गयी है. लेकिन प्रेसिडेंसी, सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए फार्म जारी करने की घोषणा कर दी गयी है. अगले सप्ताह से कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी. सीयू के कई कॉलेजों में भरती के फॉर्म ऑनलाइन मिल रहे हैं, लेकिन उन फार्मो को भर कर छात्रों को कॉलेज आकर लाइन में खड़े होकर जमा देना होगा.

साथ ही वेबसाइट पर विभिन्न कॉलेजों के कट ऑफ मार्क्‍स जाने जा सकेंगे. फार्म लेने में लाइन नहीं लगाना पड़ेगा, लेकिन फॉर्म जमा देने के लिए आवेदकों को लाइन में खड़ा होना ही पड़ेगा. इस्ट कोलकाता गल्र्स कॉलेज में कलकत्ता विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार ही दाखिले की योग्यता तय की गयी है. कॉलेज की अध्यक्ष एस हाजरा ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट पर फॉर्म मिलेगा, लेकिन फॉर्म जमा देने के लिए कॉलेज में ही आना होगा. भूगोल, अंग्रेजी व वाणिज्य में एडमिशन के लिए अंक निर्धारित किये गये हैं.

जैसे भूगोल के लिए छात्र को कुल व विषय में 60 फीसदी अंक पाना होगा. एकाउंटेंसी में 55 व कुल 50 फीसदी अंक पाने पर वाणिज्य के लिए आवेदन किया जा सकेगा. सोमवार से फॉर्म दिया जायेगा, जो 14 जून तक मिलेगा. न्यू अलीपुर कॉलेज के कट ऑफ मार्क अभी तय नहीं हुए हैं. यहां पांच जून से ऑनलाइन फार्म मिलना शुरू होगा, लेकिन कॉलेज जाकर ही जमा देना होगा. वहीं, गोयनका कॉलेज ऑफ कॉमर्स में फार्म ऑनलाइन मिलेगा. एकाउंटेंसी व फाइनेंस ऑनर्स में पढ़ने के लिए न्यूनतम 75 फीसदी अंक जरूरी है. एकाउंटेंसी, बिजनेस इकोनॉमिक्स, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, मैथेमेटिक्स, बिजनेस मैथेमेटिक्स आदि विषय में से एक में 60 फीसदी अंक जरूरी है. एससी व एसटी के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी है व इन विषयों में एक विषय में 45 फीसदी अंक जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola