पश्चिम बंगाल: मौसम विभाग ने कहा- दो दिनों तक जारी रहेगी भारी बारिश
Updated at : 27 Jul 2018 10:40 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश होगी. ज्वार की आशंका को देखते हुए कई इलाकों को हाइ अलर्ट किया गया है. इधर, अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक महानगर समेत आसपास […]
विज्ञापन
कोलकाता. राज्य में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश होगी. ज्वार की आशंका को देखते हुए कई इलाकों को हाइ अलर्ट किया गया है. इधर, अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक महानगर समेत आसपास के जिलों में अधिक बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग का मानना है कि दो अक्षांश रेखाओं के मध्य से एक चक्रवात गुजर रहा है, जिस कारण अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस बीच महानगर समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, नदिया, बर्दवान, बांकुड़ा, बीरभूम समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की आशंका है. वहीं, उत्तर बंगाल में खासकर कूचबिहार व जलपाईगुड़ी में हल्की बारिश होगी. स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है कि आपदा या किसी तरह की समस्या से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहें. कुछ नदी के मुहानेवाले इलाकों को अधिक सतर्क कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




