जलपाईगुड़ी : पुलिस अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप
Updated at : 20 Jul 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : डरा धमका कर नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक पुलिस अधिकारी पर लगा है. इस घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस अधिकारी तथा उसका परिवार फरार है. इस मामले को लेकर जलपाईगुड़ी कोतवाली महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोपी पुलिस अधिकारी डीआइबी के खुफिया विभाग में तैनात […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : डरा धमका कर नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक पुलिस अधिकारी पर लगा है. इस घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस अधिकारी तथा उसका परिवार फरार है. इस मामले को लेकर जलपाईगुड़ी कोतवाली महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोपी पुलिस अधिकारी डीआइबी के खुफिया विभाग में तैनात है.
थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. आरोपी पुलिस अधिकारी का नाम प्रवीर राय है. यह घटना जलपाईगुड़ी थाना के कांग्रेस पड़ा इलाके की है. जलपाईगुड़ी महिला थाना की ओसी उपासना गुरुंग ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी को उचित सजा दिलाने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है. साथ ही इस मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गयी है.
इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआइबी के खुफिया विभाग में तैनात पुलिस अधिकारी प्रवीर राय की दीदी कांग्रेस पारा इलाके में रहती है.
कुछ साल पहले उसने अपनी दीदी के घर के निकट ही अपना मकान बना लिया. वह अपनी पत्नी के साथ वहीं रहने लगा. जबकि पीड़िता उसकी दीदी के घर में नौकरानी का काम करती है. आरोपी प्रवीण राय की पत्नी भी सरकारी कर्मचारी हैं. वह बीच-बीच में अपने काम के सिलसिले में बाहर रहती हैं.
सूत्रों ने आगे बताया कि प्रवीण राय ने कुछ दिनों पहले दीदी के घर में नौकरानी का काम करने वाली लड़की को अपने घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही उसने पूरे घटना की वीडियो भी बना ली. इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह नौकरानी के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा.
आरोपी की दीदी के पति मनिंद्र नाथ राय ने भी कहा है कि प्रवीण राय इस मामले में आरोपी है.वह बीच-बीच में घर पर काम करने वाली लड़की को अपने यहां बुलाता था.उन्होंने भी पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




