यांत्रिक गड़बड़ी, 12 घंटे में एयरपोर्ट पर उतरे दो विमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उड़ रही विमान में अचानक यांत्रिक गड़बड़ी आने के कारण 12 घंटे के अंतराल में दो विमानों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. हालांकि दोनों मामलों में सभी यात्री सही सलामत रहे.जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की एक फ्लाइट 45 यात्रियों को लेकर पोर्टब्लेयर के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ […]
विज्ञापन
कोलकाता : उड़ रही विमान में अचानक यांत्रिक गड़बड़ी आने के कारण 12 घंटे के अंतराल में दो विमानों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. हालांकि दोनों मामलों में सभी यात्री सही सलामत रहे.जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की एक फ्लाइट 45 यात्रियों को लेकर पोर्टब्लेयर के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आसमान में अचानक यांत्रिक गड़बड़ी का पता चला.
फिर पायलट ने एटीसी से बात कर विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उतारा गया. बाद में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया.
इसी तरह, सोमवार की देर रात दिल्ली से सिंगापुर को जानेवाले एक विमान को अचानक यांत्रिक गड़बड़ी की वजह से उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया. यह घटना रात करीब 12.30 बजे की है.
विमान के पायलट ने एटीसी के अधिकारियों से संपर्क किया, तो तुरंत विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उतारने की सलाह दी गयी. सिंगापुर जानेवाली सभी यात्री सलामत रहे. बाद में उन्हें दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










