जलपाईगुड़ी : उत्तर बंगाल दौरे पर 9 को आयेंगी मुख्यमंत्री, 11 को चाय सलाहकार कमेटी संग करेंगी चर्चा
Updated at : 05 Jul 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : 9 जुलाई की शाम जलपाईगुड़ी के सरोजेंद्रदेव रायकत कला केंद्र में मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी एवं अलीपुरद्वार जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगी. जिला प्रशासन एवं सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी में जुटा हुआ है. बुधवार शाम को बारिश की परवाह न करते हुए जलपाईगुड़ी की जिला अधिकारी […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : 9 जुलाई की शाम जलपाईगुड़ी के सरोजेंद्रदेव रायकत कला केंद्र में मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी एवं अलीपुरद्वार जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगी. जिला प्रशासन एवं सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी में जुटा हुआ है.
बुधवार शाम को बारिश की परवाह न करते हुए जलपाईगुड़ी की जिला अधिकारी शिल्पा गौरीसरिया एवं एसजेडीए चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने कला केंद्र का जायजा लिया. उल्लेखनीय है कि एसजेडीए की ओर से कला केंद्र की मरम्मत करवायी जा रही है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 9 जुलाई को शाम पांच बजे से जलपाईगुड़ी के कला केंद्र में दो जिलों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगी. वह उस रात जलपाईगुड़ी में ठहरेंगी. 10 जुलाई को कूचबिहार के चेंगड़ाबांधा में सरकारी बैठक करके माल महकमा में रात्रि विश्राम के बाद 11 जुलाई को मालबाजार में राज्य की चाय सलाहकार कमेटी के साथ बैठक करके कोलकाता लौट जायेंगी.
बुधवार को जिला सूचना व संस्कृति अधिकारी को लेकर जिला अधिकारी व इसके बाद एसजेडीए के इंजीनियर ने कला केंद्र का मुआयना किया. सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि मुख्यमंत्री के सफर को लेकर कला केंद्र के काम का मुआयना किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




