चार्टर्ड प्लेन किराये पर लेगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री व राज्यपाल कर पायेंगे इसका प्रयोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने अब चार्टर्ड प्लेन किराये पर लेने का निर्णय लिया है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा बहुत जल्द चार्टर्ड प्लेन किराये पर लेने के लिए आवेदन किया जायेगा और इस चार्टर्ड प्लेन का प्रयोग मुख्यमंत्री ममता […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने अब चार्टर्ड प्लेन किराये पर लेने का निर्णय लिया है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा बहुत जल्द चार्टर्ड प्लेन किराये पर लेने के लिए आवेदन किया जायेगा और इस चार्टर्ड प्लेन का प्रयोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी कर पायेंगे.
चार्टर्ड प्लेन होने से मुख्यमंत्री आसानी से देश के अन्य राज्यों में जा सकेंगी. गौरतलब है कि पहले कई बार मुख्यमंत्री का विमान देरी से एयरपोर्ट से उतरा है, पटना से लौटते समय मुख्यमंत्री का विमान को एयरपोर्ट पर उतरने के लिए जगह नहीं मिली थी, इससे लगभग 40 मिनट तक उनका विमान हवा में घूम रहा था. इससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होता है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष चार्टर्ड प्लेन किराये पर लेने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










