झारखंड से दो गिरफ्तार, 50 हजार जब्त

Updated at : 29 Jun 2018 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से दो गिरफ्तार, 50 हजार जब्त

कोलकाता : खुद को सरकारी बैंक का अधिकारी बताकर लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर उनके अकाउंट से मोटी रकम निकाल लेनेवाले दो फर्जी बैंक मैनेजरों को सीआइडी ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम जुगल महतो (22) व सुरेश मंडल (35) हैं. दोनों झारखंड के जामताड़ा स्थित नारायणपुर के […]

विज्ञापन
कोलकाता : खुद को सरकारी बैंक का अधिकारी बताकर लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर उनके अकाउंट से मोटी रकम निकाल लेनेवाले दो फर्जी बैंक मैनेजरों को सीआइडी ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम जुगल महतो (22) व सुरेश मंडल (35) हैं. दोनों झारखंड के जामताड़ा स्थित नारायणपुर के रहनेवाले हैं. इनके पास से ठगी के 50 हजार रुपये भी बरामद किये हैं.
क्या है घटना : सीआइडी सूत्रों के मुताबिक सोनारपुर की रहनेवाली सुपर्णा बाग को किसी अनजान नंबर से फोन आया. फोन करनेवाले ने कहा कि वह सोनारपुर ब्रांच से सरकारी बैंक का मैनेजर है. उन्हें एटीएम कार्ड की जानकारी अपडेट करने के लिए कुछ जानकारी चाहिए. यह कहकर बैंक मैनेजर ने उनसे सभी बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर ली.
सुपर्णा का आरोप है कि इसके बाद उनके बैंक अकाउंट से एक लाख 25 हजार रुपये किस्तों में निकाल लिये जाने का मैसेज उनके मोबाइल में आया. तब ठगी का आभास होने पर उन्होंने सोनारपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल कर दोनों आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उनके मोबाइल फोन में एक एप के वॉलेट में 50 हजार रुपये जब्त कर लिये गये हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola