डीआरआई ने बांग्लादेश से लाये दुर्लभ पक्षी पकड़े
Updated at : 29 Jun 2018 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दुर्लभ पक्षियों को बरामद किया है, जिन्हें तस्करी कर बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लाया गया था. एजेंसी ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने कोलकाता के समीप कल्याणी एक्सप्रेसवे पर एक स्थान पर वाहन को पकड़ा तथा उसमें से […]
विज्ञापन
कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दुर्लभ पक्षियों को बरामद किया है, जिन्हें तस्करी कर बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लाया गया था. एजेंसी ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने कोलकाता के समीप कल्याणी एक्सप्रेसवे पर एक स्थान पर वाहन को पकड़ा तथा उसमें से तीन लाल और नीले रंग के मकाओ, तीन एक्लेक्टस तोते, आठ पिग्मी फाल्कन तथा सात सफेद बतख बरामद किये.
बयान में कहा गया है कि पक्षियों को कार के पिछले हिस्से में प्लास्टिक के थैले में बुरी तरह भरकर रखा गया था. इसमें कहा गया है कि इन पक्षियों को उत्तर 24 परगना जिले में भारत – बांग्ला सीमा के जरिए बांग्लादेश से देश में गैरकानूनी तरीके से लाया गया था. डीआरआई ने चिड़ियाघर को ये पक्षी सौंप दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




