मालदा :युवा तृणमूल नेता हमले में हुए घायल, चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : मालदा जिले के चांचल एक नंबर ब्लॉक के युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर धारदार हथियारों से हमला किया गया. मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यह घटना चांचल थाने के लाइब्रेरी मोड़ इलाके में एनएच 81 पर घटी. घायल तृणमूल नेता को चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रातभर […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा जिले के चांचल एक नंबर ब्लॉक के युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर धारदार हथियारों से हमला किया गया. मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यह घटना चांचल थाने के लाइब्रेरी मोड़ इलाके में एनएच 81 पर घटी. घायल तृणमूल नेता को चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रातभर इलाज के बाद बुधवार की सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि घायल युवा तृणमूल नेता का नाम महबूब आलम सरकार (34) है. उनका घर चांचल ग्राम पंचायत के सुकांतमोड़ इलाके में है. हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पायी है. घायल नेता ने बताया कि वह मंगलवार रात को पार्टी का काम निपटाकर मालदा से चांचल लौट रहे थे. इसी दौरान वह लाइब्रेरी मोड़ के पास कुछ दोस्तों के साथ गपशप कर रहे थे. तभी कुछ हमलावर बाइक से पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. वहां मौजूद अन्य पार्टी समर्थकों के चीख-पुकार करने पर हमलावर भाग खड़े हुए.
युवा तृणमूल नेता को घटना को राजनीति से जुड़ा बताया. पुलिस के पास दर्ज शिकायत में मोस्तकीन आलम, सुल्तान अली, गुलाम मुस्तफा और देवा मंडल पर आरोप लगाया गया है. चांचल थाने के आइसी सुकुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले के आरोपियों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










