ePaper

21 जुलाई की शहीद सभा के प्रचार में सोशल मीडिया की मदद लेगी तृणमूल

Updated at : 27 Jun 2018 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
21 जुलाई की शहीद सभा के प्रचार में सोशल मीडिया की मदद लेगी तृणमूल

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई की शहीद सभा के प्रचार में सोशल मीडिया की मदद लेगी. शहीद सभा के प्रचार के लिए फेसबुक पेज में एक इवेंट तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया के तरह-तरह का इस्तेमाल किया जा रहा है. 21 जुलाई के इतिहास को लेकर वीडियो भी लोड किये […]

विज्ञापन
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई की शहीद सभा के प्रचार में सोशल मीडिया की मदद लेगी. शहीद सभा के प्रचार के लिए फेसबुक पेज में एक इवेंट तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया के तरह-तरह का इस्तेमाल किया जा रहा है. 21 जुलाई के इतिहास को लेकर वीडियो भी लोड किये जायेंगे.
उल्लेखनीय है कि 21 जलाई, 1993 में युवा कांग्रेस की अध्यक्ष रहते हुए सुश्री बनर्जी ने राइटर्स अभियान किया था. राइटर्स अभियान के दौरान पुलिस की गोली से 13 युवा कांग्रेस समर्थकों की मौत हुई थी. उसी समय से सुश्री बनर्जी प्रत्येक वर्ष 21 जुलाई को शहीद सभा का पालन करते आ रही हैं. अभी तक तृणमूल नेता 21 जुलाई की सभा के प्रचार के लिए जिला-जिला दौरा करते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद हुए 13 लोगों की जीवनी व उनके वीडियो के साथ-साथ अन्य जानकारियां लोड की जायेंगी, ताकि युवा पीढ़ी को सुश्री बनर्जी के संघर्ष व आंदोलन की जानकारी मिल सके. इसके साथ ही शहीद हुए लोगों की भी जानकारी युवा पीढ़ी को मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola