दो दिवसीय कुकरी वर्कशॉप, संजीव कपूर ने गृहिणियों को स्वादिष्ट पकवान बनाने के सिखाये गुर

Published at :05 Jun 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय कुकरी वर्कशॉप, संजीव कपूर ने गृहिणियों को स्वादिष्ट पकवान बनाने के  सिखाये गुर

कोलकाता : स्वादिष्ट पकवान और संजीव कपूर, दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. संजीव कपूर का नाम सुनते ही खाने के शौकीनों को मुंह में पानी आ जाता है. संजीव कपूर ने मीडिया कनेक्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुकरी वर्कशॉप में गृहिणियों को स्वादिष्ट पकवान बनाने के गुर सिखाये. इस कार्यक्रम का आयोजन […]

विज्ञापन
कोलकाता : स्वादिष्ट पकवान और संजीव कपूर, दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. संजीव कपूर का नाम सुनते ही खाने के शौकीनों को मुंह में पानी आ जाता है. संजीव कपूर ने मीडिया कनेक्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुकरी वर्कशॉप में गृहिणियों को स्वादिष्ट पकवान बनाने के गुर सिखाये.
इस कार्यक्रम का आयोजन इस्टर्न मेट्रोपालिटन बायपास स्थित सफायर बैंक्वेंट में किया गया. इस कार्यक्रम में श्री कपूर के साथ पुणे से आयी जानी-मानी मास्टर शेफ शोभना अदानी ने भी महानगर की महिलाओं को भारतीय व विदेशी व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम आयोजक मीडिया कनेक्ट की सह-संस्थापिका प्रेरणा कोठारी ने कहा कि महानगर में यह दूसरा साल है, जब भारत के सर्वश्रेष्ठ शेफ को सिटी ऑफ जाॅय में इस तरह की कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया गया है.
कंपनी के सह- संस्थापक अंकित अग्रवाल ने कहा कि लाजबाव खाने बनाने के लिए विश्व विख्यात संजीव कपूर से स्वादिष्ट भोजन बनाने के गुर सीखना महानगर की गृहिणियों के लिए अलग अनुभव है. इस वर्कशॉप में पानी पुरी, चीज टिक्की, टिक्की पनीर पटौरी, वेज टैगाइन, मैंगो बेक्ड योगर्ट, पेरी-पेरी पनीर, थ्री चीज समोसा, वैफेल, हिबीसकस आइस्ड टी, ब्राउनी चीज केक से लेकर सैकड़ों तरह के व्यंजनों को तैयार करने के तरीके महिलाओं को बताये गये. वहीं कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल स्वानसुखा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ स्वानसुखा ने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप से महिलाओं को कुकरी (पाक कला) के बारे में जानकारी मिलती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola