ePaper

नक्सली नेता अलिक चक्रवर्ती 10 दिन की पुलिस हिरासत में

Updated at : 03 Jun 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली नेता अलिक चक्रवर्ती 10 दिन की पुलिस हिरासत में

बारुईपुर (पश्चिम बंगाल): भाकपा (माले) रेड स्टार के नेता अलिक चक्रवर्ती को यहां की एक अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पश्चिम बंगाल पुलिस ने अलिक पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) की धाराअोंके उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह पिछले कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के दक्षिण […]

विज्ञापन

बारुईपुर (पश्चिम बंगाल): भाकपा (माले) रेड स्टार के नेता अलिक चक्रवर्ती को यहां की एक अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पश्चिम बंगाल पुलिस ने अलिक पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) की धाराअोंके उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह पिछले कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है. पुलिस अलिक को भुवनेश्वर से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लेकर आयी थी. उसे जिले के बारुईपुर में उप मंडलीय मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. अलिक को गुरुवार को भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola