कालिम्पोंग : सीएम की ड्यूटी से लौट रही पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 19 पुलिसकर्मी घायल, नौ की हालत गंभीर
Updated at : 02 Jun 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

चार को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक कालिम्पोंग : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालिम्पोंग दौरे के दौरान ड्यूटी पर गये पुलिसकर्मियों को लेकर आ रही गाड़ी गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गये, जिसमें 9 की हालत गंभीर है. घटना […]
विज्ञापन
चार को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया
घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक
कालिम्पोंग : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालिम्पोंग दौरे के दौरान ड्यूटी पर गये पुलिसकर्मियों को लेकर आ रही गाड़ी गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गये, जिसमें 9 की हालत गंभीर है.
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा ड्यूटी से वापस लौट रही पुलिस गाड़ी चार माइल गोलाई में पालटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हो गये. 4 पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में सिलीगुड़ी रेफर किया गया है. घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई.
बताया जाता है कि चालक प्रदीप कुमार मालाकार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया. मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि वाहन में कुल 32-33 लोग सवार थे. 14 घायलों को इलाज के लिए कालिम्पोंग जिला अस्पताल लाया गया, जिसमें चार लोगों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. 10 पुलिसकर्मियों को मामूली चोट के कारण अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया. सड़क किनारे सुरक्षा दीवार के कारण गाड़ी खायी में गिरने से बच गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये. घायल एक पुलिसकर्मी ने कहा कि गाड़ी तेज गति में थी. उसने बताया कि गाड़ी चालक ने अस्वस्थ्य होने की बातें कही थी.
घायलों का हालचाल लेने के लिए एसपी ध्रुव ज्योति दे जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पत्रकरों से कहा कि पूरी घटना की जांच की जायेगी. वहीं स्वस्थ्य पुलिसकर्मियों को दूसरी गाड़ी से सिलीगुड़ी की ओर रवाना कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




