पावर ग्रिड के खिलाफ आंदोलन करने वाला नक्सली नेता अलिक चक्रवर्ती गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 8:39 AM
कोलकाता/भुवनेश्वर : दक्षिण 24 परगना के भांगर में प्रस्तावित पावर ग्रिड के खिलाफ हुए आंदोलन के मुख्य आरोपी और नक्सली नेता को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया. बारुइपुर के पुलिस अधीक्षक अरिजीत सिन्हा ने बताया कि अलिक चक्रवर्ती को गुरुवार सुबह भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल के बाहर चाय की एक दुकान से पकड़ा […]
कोलकाता/भुवनेश्वर : दक्षिण 24 परगना के भांगर में प्रस्तावित पावर ग्रिड के खिलाफ हुए आंदोलन के मुख्य आरोपी और नक्सली नेता को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया. बारुइपुर के पुलिस अधीक्षक अरिजीत सिन्हा ने बताया कि अलिक चक्रवर्ती को गुरुवार सुबह भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल के बाहर चाय की एक दुकान से पकड़ा गया.
भांगर आंदोलन के सिलसिले में चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. चक्रवती को दोनों राज्यों के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया.
भुवनेश्वर के डीसीपी अनूप कुमार साहू ने कहा , ‘चक्रवर्ती माओवादी नहीं है. वह पश्चिम बंगाल में कुछ मामलों में वांछित था. पश्चिम बंगाल पुलिस को चकमा देने के बाद चक्रवर्ती ने कुछ समय तक एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










