चुनाव में कार्यकर्ताओं पर अत्याचार : दिलीप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर खूब अत्याचार किया गया है. एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को तोड़ा गया और उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया गया है. ये आरोप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खड़गपुर के विधायक दिलीप घोष ने हुगली में भाजपा के नवनिर्मित पार्टी कार्यालय […]
विज्ञापन
हुगली : पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर खूब अत्याचार किया गया है. एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को तोड़ा गया और उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया गया है. ये आरोप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खड़गपुर के विधायक दिलीप घोष ने हुगली में भाजपा के नवनिर्मित पार्टी कार्यालय के सामने आयोजित एक जनसभा में लगाये.
उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भी तृणमूल कांग्रेस का अत्याचार कम नहीं हुआ है. भाजपा के तीन हजार से अधिक विजयी उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार के कारण अपने घर छोड़ कर अन्य स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं. लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों की स्थिति बेहद खराब है.
उनकी इस स्थिति के लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ वामपंथी व कांग्रेस भी जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्होंने भी लंबे समय तक पश्चिम बंगाल पर शासन किया है. जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा राज्य में अपने संघर्ष को और भी तेज करेगी. पंचायत चुनाव के माध्यम से राज्य की जनता ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में राज्य में भाजपा के आने का संकेत दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




