महेशतला िवधानसभा सीट के िलए आज होगा मतदान, सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी वोटिंग

Published at :28 May 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
महेशतला िवधानसभा सीट के िलए आज होगा मतदान, सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी वोटिंग

कोलकाता : महेशतला विधानसभा सीट का उपचुनाव सोमवार को होगा. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों के जवान तैनात किये गये हैं. गौरतलब है कि पिछले दो बार से इस सीट पर चुनाव […]

विज्ञापन
कोलकाता : महेशतला विधानसभा सीट का उपचुनाव सोमवार को होगा. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों के जवान तैनात किये गये हैं.
गौरतलब है कि पिछले दो बार से इस सीट पर चुनाव जीत रहीं तृणमूल कांग्रेस की कस्तुरी दास के निधन से उपचुनाव की नौबत आयी है. चुनाव में किसी भी तरह की अप्रिय वारदात न हो इसलिए केंद्रीय बल के जवानों ने इलाके में रूट मार्च किया है. तृणमूल कांग्रेस की दिवंगत कस्तुरी दास के पति दुलाल दास, भाजपा के सुजीत घोष और वाममोर्चा के प्रभात घोष के बीच प्रतिद्वंद्विता है. कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola