वीरेंद्र पश्चिम बंगाल पुलिस के नए डीजी नियुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2018 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने वीरेंद्र को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है. वह 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी सुरजीत कर पुरकायस्थ की जगह लेंगे. कल रात जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. वीरेंद्र डीजी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत है. अधिसूचना में कहा गया कि ‘ उग्रवाद निरोधक बल ‘ […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने वीरेंद्र को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है. वह 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी सुरजीत कर पुरकायस्थ की जगह लेंगे. कल रात जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. वीरेंद्र डीजी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत है. अधिसूचना में कहा गया कि ‘ उग्रवाद निरोधक बल ‘ (सीआईएफ) के आईजीपी अजय कुमार नंद निदेशक (सुरक्षा) होंगे. वह एस एन गुप्ता का स्थान लेंगे. वहीं गुप्ता को सीआईएफ का नया एडीजी नियुक्त किया गया है.
उनके पास एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुरकायस्थ के लिए नया पद ‘ सलाहकार (सुरक्षा)’ बनाया गया है. उन्होंने कहा , ‘‘ पुरकायस्थ काफी अनुभवी हैं और मुख्यमंत्री उन्हें वरीयता देते हुए सुरक्षा – संबंधी मुद्दों में उनकी सेवाएं चाहती हैं. वह सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर मुख्यमंत्री को सलाह भी दे सकते हैं. ” गौरतलब है कि पुरकायस्थ राज्य के पहले डीजीपी हैं जिन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद भी सेवा विस्तार दिया गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










