ePaper

बालुरघाट :विषाक्त भोजन खाने से 32 लोग बीमार, 12 गंभीर

Updated at : 24 May 2018 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
बालुरघाट :विषाक्त भोजन खाने से 32 लोग बीमार, 12 गंभीर

बंसीहारी ब्लॉक अधीन इलाहाबाद ग्राम पंचायत के दाउदपुर की घटना इफ्तार पार्टी में खाया था खाना 12 अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्यकर्मी रख रहे निगरानी बालुरघाट : इफ्तार पार्टी में विषाक्त भोजन खाने से 32 लोग बीमार पड़ गये. घटना बंसीहारी ब्लॉक अंतर्गत इलाहाबाद ग्राम पंचायत के दाउदपुर में हुई. इतने लोगों के एक साथ बीमार […]

विज्ञापन
बंसीहारी ब्लॉक अधीन इलाहाबाद ग्राम पंचायत के दाउदपुर की घटना
इफ्तार पार्टी में खाया था खाना
12 अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्यकर्मी रख रहे निगरानी
बालुरघाट : इफ्तार पार्टी में विषाक्त भोजन खाने से 32 लोग बीमार पड़ गये. घटना बंसीहारी ब्लॉक अंतर्गत इलाहाबाद ग्राम पंचायत के दाउदपुर में हुई. इतने लोगों के एक साथ बीमार पड़ने के बाद गांव में कोहराम मच गया. बीमार 12 लोगों का इलाज रसीदपुर ग्रामीण अस्पताल में किया जा रहा है. जबकि शेष लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर गांव में भी किया जा रहा है. स्वास्थ्यकर्मी अस्वस्थ्य लोगों पर नजर बनाये हुए हैं.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रमजान के मौके पर दाउदपुर में सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे. इफ्तार पार्टी में खाना खाने के बाद लोगों ने असहज महसूस किया. लोग पेट दर्द, दस्त, तेज बुखार व अन्य समस्याओं से जूझने लगे. जिसके बाद सभी परेशान होकर इलाज के लिए भागदौड़ करने लगे. गंभीर रूप से बीमार 12 लोगों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शेष लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर घर में ही किया जा रहा है. बुधवार की सुबह इलाके में स्वास्थ्यकर्मी पहुंचकर बाकी मरीजों की जांच की. इफ्तार पार्टी में भोजने करने वाले अन्य लोगों पर भी नजर रखा जा रहा है.
चिकित्सकों का अनुमान है कि जहरीला भोजन करने से ये लोग बीमार पड़े है. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि भोजन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जायेगा. रसीदपुर ग्रामीण अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि जहरीला भोजन खाकर बीमार पड़े 12 मरीज अस्पताल में भर्ती है. उनलोगों का इलाज किया जा रहा है. वे पहले से काफी स्वस्थ्य है. ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी पुलकेश साहा के साथ फोन पर संपर्क नहीं हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola