धू-धू कर जलने लगा कोलकाता का बहुमंजिली इमारत, किस्मत से बचे लोग

Published at :23 May 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
धू-धू कर जलने लगा कोलकाता का बहुमंजिली इमारत, किस्मत से बचे लोग

कोलकाता : पार्क सर्कस के निकट एक मकान के कमरे में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. घटना कांग्रेस एक्जीविशन रोड में सोमवार देर रात 12.45 बजे के करीब की है. इलाके के लोगों के मुताबिक चार मंजिली इमारत की छत पर स्थित कमरे के अंदर से धुआं निकलते देखा गया. तुरंत […]

विज्ञापन
कोलकाता : पार्क सर्कस के निकट एक मकान के कमरे में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. घटना कांग्रेस एक्जीविशन रोड में सोमवार देर रात 12.45 बजे के करीब की है. इलाके के लोगों के मुताबिक चार मंजिली इमारत की छत पर स्थित कमरे के अंदर से धुआं निकलते देखा गया. तुरंत दमकल विभाग को इसकी खबर दी गयी.
इसके कुछ ही देर बाद तीन इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. जहां आग लगी, उसके आसपास रहनेवाले लोगों का कहना था कि कमरे के अंदर धुआं भर जाने के कारण अंदर सो रहे लोगों की नींद खुल गयी. इसके बाद वे वहां से सुरक्षित स्थान में भागकर चले गये. लेकिन जबतक दमकल के इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचते, तबतक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी.
कुछ ही देर में कमरे में पूरी तरह से फैल गयी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. इस आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने का प्राथमिक कारण कमरे में एसी मशीन का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. इस आग में कमरे के अंदर मौजूद सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस घटना के कारण इलाके में काफी देर तक लोग आतंकित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola