कोलकाता में हुआ दुर्लभ हार्ट ट्रांसप्लांट, चार्टर विमान से लाया गया हृदय, झारखंड के मरीज की बची जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 3:29 PM
कोलकाता : कोलकाता सोमवार की सुबह एक दुर्लभ हृदय प्रत्यारोपण की सर्जरी का गवाह बना. कोलकाता के निजी अस्पताल फोर्टिस में पूर्वी व उत्तर पूर्वी भारत का पहला हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी की गयी. दुर्घटना के बाद ब्रेन डेथ करार दिये गये दानकर्ता के हृदय को बेंगलुरु से चार्टेड विमान से सुबह साढ़े 11.30 कोलकाता लाया […]
कोलकाता : कोलकाता सोमवार की सुबह एक दुर्लभ हृदय प्रत्यारोपण की सर्जरी का गवाह बना. कोलकाता के निजी अस्पताल फोर्टिस में पूर्वी व उत्तर पूर्वी भारत का पहला हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी की गयी. दुर्घटना के बाद ब्रेन डेथ करार दिये गये दानकर्ता के हृदय को बेंगलुरु से चार्टेड विमान से सुबह साढ़े 11.30 कोलकाता लाया गया और कोलकाता हवाई अड्डे से लेकर इएम बाइपास स्थित फोर्टिस अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है, जिसमें दानकर्ता के हृदय को विशेष एंबुलेंस की मदद से एयरपोर्ट से अस्पताल की 18 किलोमीटर की दूरी मात्र 22 मिनट में पहुंचायी गयी. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल तक हृदय लाने की व्यवस्था विधान नगर आयुक्त और कोलकाता पुलिस ने संयुक्त रूप से की थी. बताया जा रहा है कि मरीज झारखंड के देवघर जिले का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










