ePaper

पंचायत चुनाव : पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 568 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, लाठीचार्ज

Updated at : 16 May 2018 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 568 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, लाठीचार्ज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के लिए पुनर्मतदान हो रहा है. सोमवार को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए हुई वोटिंग में जबरदस्त हिंसा हुई थी, जिसके बाद शिकायतों के आधार पर कई जगह का मतदान रद्द कर दिया गया था. आज 19 जिलों के 568 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के लिए पुनर्मतदान हो रहा है. सोमवार को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए हुई वोटिंग में जबरदस्त हिंसा हुई थी, जिसके बाद शिकायतों के आधार पर कई जगह का मतदान रद्द कर दिया गया था. आज 19 जिलों के 568 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान हो रहा है.

रेपिड एक्शन फोर्स ने आज कुछ जगहों पर लाठी चार्ज भी किया. उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में बूथ संख्या 36 व 27 पर फोर्स ने यह कार्रवाई की. यहां भीड़ विरोध दर्ज करा रही थी.

राज्य के उत्तर 24 परगना, जलपाईगुड़ी के कुछ क्षेत्र, कूच बिहार आदि जगहों पर आज वोटिंग हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola