एक राजनीतिक पार्टी ने मुझे मारने की दी है सुपारी : ममता बनर्जी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक निजी चैनल में साक्षात्कार के दौरान कहा कि एक राजनीतिक पार्टी ने उन्हें मारने के लिए सुपारी दी है. हालांकि, उन्होंने पार्टी का नाम बताने से इनकार कर दिया. मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि उन पर हमला करने के लिए उनके घर […]
विज्ञापन
कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक निजी चैनल में साक्षात्कार के दौरान कहा कि एक राजनीतिक पार्टी ने उन्हें मारने के लिए सुपारी दी है. हालांकि, उन्होंने पार्टी का नाम बताने से इनकार कर दिया. मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि उन पर हमला करने के लिए उनके घर की रेकी (मुआयना) भी कर ली है. पुलिस ने उन्हें कई बार उनसे घर बदलने की सलाह दी है, लेकिन वह घर नहीं बदलेंगी. वह डरती नहीं हैं. वह संघर्ष पसंद करती हैं. कुछ लोगों का चरित्र ही हनन करना व उसके बाद खून करने का है. फिर बाद में वही लोग रोने का नाटक भी करते हैं.
इससे पहले भी उनकी हत्या करने की साजिश रची गयी थी. जो लोग राजनीतिक तरीके से उनसे लड़ नहीं पा रहे हैं, वही उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह जब तक जिंदा रहेंगी, तब तक आम जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेंगी. उनकी आवाज को कोई दबा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि उनके नहीं रहने पर पार्टी कौन संभालेगा और राज्य का दायित्व किसके पास रहेगा, यह उन्होंने पहले से ही लिख रखा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब तक रहेंगी, मानवता के साथ जीना पसंद करेंगी. उनके माता-पिता ने उन्हें मानवीयता की सीख दी है और सबसे प्यार करना सिखाया है. उन्होंने कहा कि चाहे कोई उन्हें जान से मारने की कोशिश क्यों ना करे, वह झुकनेवाली नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










