कोलकाता : मेट्रो स्टेशन पर ‘नैतिक पुलिसिंग'' को लेकर विरोध प्रदर्शन, जानिए क्‍या है मामला

Published at :02 May 2018 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : मेट्रो स्टेशन पर ‘नैतिक पुलिसिंग'' को लेकर विरोध प्रदर्शन, जानिए क्‍या है मामला

कोलकाता : कोलकाता में दमदम मेट्रो स्टेशन पर स्नेह का प्रदर्शन करने पर एक जोड़े की लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. घटना की खबर मीडिया के वर्ग में आयी और उसमें कथित पिटायी की तस्वीर भी आयी. इसको लेकर आज मेट्रो स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ. मीडिया की […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता में दमदम मेट्रो स्टेशन पर स्नेह का प्रदर्शन करने पर एक जोड़े की लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पिटाई कर दी.
घटना की खबर मीडिया के वर्ग में आयी और उसमें कथित पिटायी की तस्वीर भी आयी. इसको लेकर आज मेट्रो स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ. मीडिया की खबर के अनुसार एक व्यक्ति ने कल रात ट्रेन के एक कंपार्टमेंट में अपनी महिला मित्र को गले लगाया जिस पर लोगों की भौंहे तन गईं.
कुछ लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. खबरों के अनुसार भीड़ ने कथित रूप से जोड़े से धक्का मुक्की की और उन्हें ट्रेन से बाहर धकेलकर उनकी पिटाई कर दी. घटना के विरोध में सुबह तख्तियां लिये हुए नागरिक दमदम मेट्रो स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए और उन्होंने मांग की कि आरपीएफ पिटाई करने वालों के खिलाफ स्वत : संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज करे.
मेट्रो रेल की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने कहा कि यदि पीड़ित शिकायत करते हैं तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल नैतिक पुलिसिंग नीति का समर्थन नहीं करता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola