कोलकाता : इस्लामपुर में भयावह अग्निकांड, 40 घर स्वाहा

Published at :26 Apr 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : इस्लामपुर में भयावह अग्निकांड, 40 घर स्वाहा

इस्लामपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर के इस्माइलचक रेडलाइट एरिया में भयावह अग्निकांड में 30 से 40 मकान जलकर राख हो गये. खबर पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस्लामपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. स्थानीय सूत्रों से पता चला […]

विज्ञापन
इस्लामपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर के इस्माइलचक रेडलाइट एरिया में भयावह अग्निकांड में 30 से 40 मकान जलकर राख हो गये. खबर पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस्लामपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी.
इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि मच्छर मारने के कॉयल से आग लगी है. रात के लगभग 1 बजे अचानक आग का पता चला. आसपास कच्चे मकान के कराण आग जल्द ही फैलने लगी. दो गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुआ. इलाकावासी ही सबसे पहले आग बुझाने के काम में जुटे. खबर पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों के लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली. इस घटना में लगभग 1 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है. आग में सबकुछ जलकर राख हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola