कोलकाता : जंगली जानवरों के खौफ में चाय बागान के मजदूर, लगातार होते हैं हमले

कुमारग्राम : तेंदुए के हमले में दो चाय श्रमिक घायल हो गये हैं. बुधवार सुबह यह घटना कुमारग्राम ब्लॉक के रायडाक चाय बागान में घटी है. गंभीर रूप से घायलावस्था में दोनों श्रमिकों को पहले रायडाक चाय बागान अस्पताल एवं बाद में जशोडांगा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इस घटना से बागान इलाके […]
कुमारग्राम : तेंदुए के हमले में दो चाय श्रमिक घायल हो गये हैं. बुधवार सुबह यह घटना कुमारग्राम ब्लॉक के रायडाक चाय बागान में घटी है. गंभीर रूप से घायलावस्था में दोनों श्रमिकों को पहले रायडाक चाय बागान अस्पताल एवं बाद में जशोडांगा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इस घटना से बागान इलाके में आतंक का माहौल है.
स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि सुबह लगभग 7 बजे चाय बागान के 25 नंबर सेक्शन में 40 श्रमिक कीटनाशक स्प्रे कर रहे थे. उस समय बागान के नाले में छिपा एक तेंदुआ अचानक श्रमिक किष्णु लोहार (28) के उपर कूद गया. उसे बचाने के आये सहकर्मी सबियानुस धनवर (26) भी घायल हो गया. धनवर ने स्प्रे मशीन से तेंदुआ पर वार किया, जिससे वह भाग गया. तेंदुए के हमले में दोनों श्रमिकों को काफी गंभीर चोटें आयीं. दोनों को पहले रायडाक चाय बागान के अस्पताल में ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










