ePaper

स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Updated at : 23 Apr 2018 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

कोलकाता : विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र इलाके में एक स्कूल में फीस वृद्धि के खिलाफ रविवार को अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया. अभिभावक फीस में कमी किये जाने की मांग कर रहे थे. अभिभावकों का कहना है कि बार-बार स्कूल प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिये जाने के बाद भी फीस कम नहीं की गयी […]

विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र इलाके में एक स्कूल में फीस वृद्धि के खिलाफ रविवार को अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया. अभिभावक फीस में कमी किये जाने की मांग कर रहे थे. अभिभावकों का कहना है कि बार-बार स्कूल प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिये जाने के बाद भी फीस कम नहीं की गयी है. किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है.
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने अब तक कई बार बैठक की लेकिन नतीजा नहीं निकला. स्कूल में बच्चों को ठीक से पढ़ाया भी नहीं जा रहा है और दिनों-दिनों सिर्फ फीस बढ़ाये जा रहे हैं, स्कूल में शिक्षकों की भी कमी है. स्कूल के अंदर ही परिचालन कमेटी के सदस्यों को लोगों ने काफी देर तक घेर रखा. बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola