पंचायत चुनाव में तृणमूल को हरायेंगे : दिलीप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष जिले का दौरा कर रहे हैं. फिलहाल वह कृष्णनगर में मतदाताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. इस बाबत जब दिलीप घोष से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वोट जिस दिन होगा, जहां होगा, हम लड़ेंगे और तृणमूल कांग्रेस को हरायेंगे. […]
विज्ञापन
कोलकाता : पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष जिले का दौरा कर रहे हैं. फिलहाल वह कृष्णनगर में मतदाताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. इस बाबत जब दिलीप घोष से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वोट जिस दिन होगा, जहां होगा, हम लड़ेंगे और तृणमूल कांग्रेस को हरायेंगे. यह भाजपा की घोषित नीति है.उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि वह जीत गये हैं. उन्हें निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि हम उनके आनंद पर पानी फेर देंगे.
दिलीप घोष ने कहा कि अदालत का फैसला हमारे पक्ष में आया है. जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें मौका मिले, इसी मांग पर हमने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अदालत ने इस सिलसिले में आयोग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. अब वह अगर आयोग ने ऐसा नहीं किया, तो हम फिर से अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे.
हम हर उस जगह पर जायेंगे, जहां लोगों का अधिकार सुरक्षित रहे. इसके लिए हर मुमकिन प्रयास करेंगे, क्योंकि जो भी चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे चुनाव लड़ पायें, इसकी व्यवस्था आयोग को ही करनी होगी. हालांकि अदालत के फैसले से हमारी लड़ाई में नया जोश आया है.
अदालत में हम जिस मुद्दे पर गये थे, आयोग ने उसे स्वीकार भी किया था. आयोग भी वैसा ही चाहता है, लेकिन दबाव के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया. अब वह कोई रास्ता जरूर निकालेगा. इस घटना से साबित हुआ कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार के दबाव से राज्य चुनाव आयोग गलत ट्रैक पर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










