कोलकाता में वाणिज्य दूतावास की अधिकारी के साथ छेड़छाड़

कोलकाता : वाणिज्य दूतावास की एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की. संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि अधेड़ महिला ने शेक्सपीयर सरनी थाने में शिकायत दर्ज करायी की बुधवार को जब वह सैर कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की. महिला […]
कोलकाता : वाणिज्य दूतावास की एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की. संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि अधेड़ महिला ने शेक्सपीयर सरनी थाने में शिकायत दर्ज करायी की बुधवार को जब वह सैर कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की. महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की पहचान रोहित अग्रवाल के रूप में की. वह दक्षिण कोलकाता के एक कॉलेज में कॉमर्स में तृतीय वर्ष का छात्र है. त्रिपाठी ने बताया कि उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया और इस समय उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










