कोलकाता: जुलूस निकालने वाले बुद्धजीवी अन्नदास हैं : दिलीप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. महानगर में सांप्रदायिक एकता की दुहाई देते हुए बुद्धजीवियों ने जो जुलूस निकाला, उसे अहमियत देने को तैयार नहीं हैं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष. महानगर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जुलूस में शामिल बुद्धजीवियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों के जुलूस निकालने से जनता पर कोई असर पड़नेवाला […]
विज्ञापन
कोलकाता. महानगर में सांप्रदायिक एकता की दुहाई देते हुए बुद्धजीवियों ने जो जुलूस निकाला, उसे अहमियत देने को तैयार नहीं हैं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष.
महानगर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जुलूस में शामिल बुद्धजीवियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों के जुलूस निकालने से जनता पर कोई असर पड़नेवाला नहीं है, क्योंकि यही लोग जनता से पूरी तरह से कटे हुए हैं. ये लोग खुद एक वर्ग विशेष की दासता को स्वीकार करनेवाले अन्नदास की भूमिका में आ गये हैं.
दिलीप घोष ने कहा : हमलोग नामांकन भी कर रहे हैं और चुनाव भी लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस जिस तरह उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर रही है, उसे पता होना चाहिए कि हमलोग किसी को छोड़कर बात करनेवाले नहीं हैं. लिहाजा पुलिस निष्पक्षता से अपना काम करेे, यही उसके लिए बेहतर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










