कोलकाता : एयरपोर्ट से 650 ग्राम सोना जब्त, तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उन्हें कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों को सौंप दिया गया. इस दौरान 650 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसे उन लोगों ने अपने जूते के नीचे […]
विज्ञापन
कोलकाता : नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उन्हें कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों को सौंप दिया गया. इस दौरान 650 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसे उन लोगों ने अपने जूते के नीचे छुपा रखा था. आरोपियों के नाम नाम मो जाहिर अब्बास, आयन दास व सैयद गजाफर राजा हुसैन हैं.
सूत्रों के अनुसार मो जाहिर अब्बास बैंकाक से इंडिगो एयरलाइंस संख्या 6 इ 76 से कोलकाता पहुंचा था. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अब्बास किसी से फोन पर बात कर रहा था, जो इमिग्रेशन के अधिकारी के कानों पर पड़ी.
वे उस यात्री पर नजर रखने लगे. तब पता चला कि एयरपोर्ट पर ही एवीए के दो स्टाफ से बातचीत की जा रही है. यात्री सोना लेकर आया था, जिसे वह इन दोनों के माध्यम से हवाई अड्डे के बाहर निकालना चाह रहा था. इसलिए ही वह हवाई अड्डे पर उतरने के बाद लगातार उन दोनों को फोन कर रहा था. इसके बाद सोने के कटपीस आयन को सौंप दिया, जिसे उसने जूते में छुपा लिया था.
ऐसे में तीनों को अप्रवासन विभाग के अधिकारी व वायु खुफिया इकाई के अधिकारी ने धर दबोचा. तीनों से पूछताछ की जा रही है. उनके पास से 650 ग्राम सोने की कटपीस जब्त की गयी है. गौरतलब है कि हवाई यात्री एयरपोर्ट में काम करनेवाले कर्मचारियों से दोस्ती गांठकर उनके माध्यम से तस्करी करते रहे हैं.
कई बार देखा गया है कि विमान की सीट के नीचे या फिर शौचालय की डस्टबिन में सोना फेंक कर यात्री विमान से उतर जाते हैं. बाद में सफाईकर्मी उस सोने को छुपाकर बाहर निकाल ले जाते हैं. इसी कड़ी में यात्री के साथ ही अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी उसी को साबित कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










