घायल पति मोहम्मद शमी को देखने जायेंगी हसीन जहां

कोलकाता : भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद के बीच उनमें निकटता की एक हल्की किरण नजर आ रही है. देहरादून से दिल्ली जाते वक्त शमी की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने और फिर शमी के घायल होने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है. हसीन जहां घायल […]
कोलकाता : भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद के बीच उनमें निकटता की एक हल्की किरण नजर आ रही है. देहरादून से दिल्ली जाते वक्त शमी की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने और फिर शमी के घायल होने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है. हसीन जहां घायल शमी को देखना चाहती हैं.
हसीन जहां ने सोमवार को बताया कि वह शमी को अपनी बेटी आयरा और एक गार्ड के साथ देखने जाने वाली हैं. इधर, शमी के घायल होने की सूचना मिलने पर हसीन चिंतित हो गयी थीं.
शमी के सिर पर नौ टांके लगे हैं. अस्पताल में कुछ देर तक रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. हसीन ने कहा था कि वह कभी नहीं चाहती कि शमी को कोई मुसीबत आये.
उनके साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है. शमी को यदि पीड़ा होती है तो वह भी ठीक नहीं रह सकतीं.वह स्वस्थ हो जायें इसके लिए वह प्रार्थना कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










