रोज वैली मामला : ईडी ने 40 करोड़ रुपये के कीमती रत्न, सोना जब्त किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2017 8:52 PM
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने रोज वैली चिटफंड घोटाले की धन शोधन जांच के संबंध में 40 करोड़ रुपये के हीरे, माणिक और नीलम जैसे कीमत रत्न तथा सोने के आभूषण जब्त किये. ईडी ने कहा कि यहां एक आभूषण फर्म की दुकानों में कल छापेमारी के दौरान […]
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने रोज वैली चिटफंड घोटाले की धन शोधन जांच के संबंध में 40 करोड़ रुपये के हीरे, माणिक और नीलम जैसे कीमत रत्न तथा सोने के आभूषण जब्त किये. ईडी ने कहा कि यहां एक आभूषण फर्म की दुकानों में कल छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई हुई.
ईडी ने एक बयान में कहा, ईडी ने रोज वैली मामले के संबंध में मैसर्स अदरिजा गोल्ड कारपोरेशन लिमिटेड पर छापेमारी के दौरान अपराध से जुडे दस्तावेज और 40 करोड़ रुपये के 22 कैरेट के 72 किलोग्राम तथा 18 कैरेट के 18 किलोग्राम सोने के आभूषण, हीरे तथा कीमती रत्न जब्त किये. एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि कीमती रत्नों में माणिक और नीलम शामिल हैं.
ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत 2014 में फर्म, उसके चेयरमैन गौतम कुदूं और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. कुंदू को 2015 में कोलकाता में एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने इस संबंध में कोलकाता और भुवनेश्वर की अदालतों में कई आरोपपत्र दायर किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










