ePaper

मुकुल राय ने ममता सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर की

Updated at : 17 Nov 2017 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुकुल राय ने ममता सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर की

नयीदिल्ली : भाजपा नेता मुकुल राय ने अपना फोन कथित तौर पर टैप किये जाने को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ आज दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद मुकुल राय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ महीने […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : भाजपा नेता मुकुल राय ने अपना फोन कथित तौर पर टैप किये जाने को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ आज दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद मुकुल राय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ महीने में कोलकाता और दिल्ली प्रवास के दौरान लगातार उनकी गतिविधि पर नजर रखी गयी. न्यायमूर्ति विभू बखरु के सामने यह याचिका सुनवाई के लिए तो उन्होंने इसे 20 नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया.

याचिका में राय के दूरसंचार सेवा प्रदाता महानगर टेलीफोन निगम और वोडाफोन को, उनके या उनके परिजनों को भेजे गए या प्राप्त टेलीग्राफिक संदेश पकड़ने के लिए केंद्र या राज्य सरकार की ओर से अगर निर्देश दिया गया है तो, उसे अदालत में पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. वकील कुमार दुष्यंत सिंह ने राय की याचिका दाखिल की है. उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी से नहीं जुड़े कुछ अन्य लोगों ने भी इस तरह की शंका प्रकट की है. याचिका में कहा गया, हाल में भारी उद्योग और लोक उपक्रम राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी आरोप लगाया कि चुनिंदा लोगों के मोबाइल फोन को पश्चिम बंगाल में टैप किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola