ePaper

नारदा कांड के आरोपी व मुकुल के करीबी IPS एसएमएच मिर्जा निलंबित

Updated at : 09 Nov 2017 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
नारदा कांड के आरोपी व मुकुल के करीबी IPS एसएमएच मिर्जा निलंबित

एसआई के आत्महत्या के मामले में सरकार की कार्रवाई कोलकाता : तृणमूल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए मुकुल राय के करीबी माने जाने वाले आइपीएस अधिकारी व नारदा मामले के आरोपी एसएमएच मिर्जा को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. गुरुवार को राज्य के गृह विभाग की ओर जारी विज्ञप्ति में मिर्जा को […]

विज्ञापन

एसआई के आत्महत्या के मामले में सरकार की कार्रवाई

कोलकाता : तृणमूल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए मुकुल राय के करीबी माने जाने वाले आइपीएस अधिकारी व नारदा मामले के आरोपी एसएमएच मिर्जा को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. गुरुवार को राज्य के गृह विभाग की ओर जारी विज्ञप्ति में मिर्जा को निलंबित करने का आदेश दिया गया है. गुरुवार को गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य ने नबान्न में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

उल्लेखनीय है कि बैरकपुर में मिर्जा कमांडिंग ऑफिसर के रूप में तैनात थे. उस समय उन्होंने स्पेशल स्ट्राइक फोर्स के एसआइ सौभाग्य दास पर घूस लेने का आरोप लगाते हुए उसके निलंबन का आदेश दिया था. बाद में उस एसआइ ने आत्महत्या कर ली थी. उसने अपने आत्महत्या के नोट में मिर्जा के नाम का उल्लेख किया था.

उसके बाद उसकी पत्नी ने मिर्जा पर अपने अधीनस्थ कर्मचारी पर अमानवीय अत्याचार का आरोप लगाते हुए विभाग में शिकायत दायर कर आइपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. परिवार वालों की अपील पर गृह विभाग ने विभागीय जांच का आदेश दिया था. विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने मिर्जा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है.उल्लेखनीय है मिर्जा नारदा मामले में भी आरोपी हैं तथा मुकुल राय के काफी करीबी माने जाते रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola