आरोपों पर मुकुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा बोलने वाले बच्चे हैं, जो कहते हैं कहने दें

Updated:
विज्ञापन
आरोपों पर मुकुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा बोलने वाले बच्चे हैं, जो कहते हैं कहने दें

कोलकाता. एक समय तृणमूल कांग्रेस के सेकेंड मैन रहे मुकुल राय पर इन दिनों भाजपा से संपर्क रखने का अारोप लगाकर तृणमूल कांग्रेस ने उनसे दूरियां बनानी शुरू कर दी हैं. समय-समय पर उनके दिल्ली जाने को लेकर भी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. रविवार को मध्य कोलकाता के राममोहन सम्मिलनी के पूजा […]

विज्ञापन

कोलकाता. एक समय तृणमूल कांग्रेस के सेकेंड मैन रहे मुकुल राय पर इन दिनों भाजपा से संपर्क रखने का अारोप लगाकर तृणमूल कांग्रेस ने उनसे दूरियां बनानी शुरू कर दी हैं.

समय-समय पर उनके दिल्ली जाने को लेकर भी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. रविवार को मध्य कोलकाता के राममोहन सम्मिलनी के पूजा मंडप के उद्घाटन अवसर पर इन सब आरोपों पर मुकुल राय ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो बोल रहे हैं, वह सभी बच्चे हैं. इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्हें क्रिकेट काफी पसंद है, वह जब भी क्रिज पर रहेंगे, रन खुद व खुद आयेगा.

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने भी मुकुल की बातों का जवाब दिया है. सूत्रों के मुताबिक, इस पर पार्थ ने कहा कि पार्टी उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. पानी सिर के ऊपर गया तो पार्टी जवाब मांगेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola