ePaper

बंगाल का दिल जीतने के लिए मछली, संगीत, खेल का सहारा लेगी भाजपा

Updated at : 20 Jul 2017 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल का दिल जीतने के लिए मछली, संगीत, खेल का सहारा लेगी भाजपा

कोलकाता : वर्ष 2019 में होनेवाले महा-मुकाबले से पूर्व अगले साल होनेवाले पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को गंभीर चुनौती देने के उद्देश्य से भाजपा लोगों का दिल जीतने के लिए एक अनोखा तरीका अपना रही है. ऐसे में भला बंगाल का दिल जीतने के लिए मछली, संगीत और खेल से बेहतर भला और क्या […]

विज्ञापन

कोलकाता : वर्ष 2019 में होनेवाले महा-मुकाबले से पूर्व अगले साल होनेवाले पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को गंभीर चुनौती देने के उद्देश्य से भाजपा लोगों का दिल जीतने के लिए एक अनोखा तरीका अपना रही है. ऐसे में भला बंगाल का दिल जीतने के लिए मछली, संगीत और खेल से बेहतर भला और क्या हो सकता है.

ऐसे में भाजपा लोगों के बीच लोकप्रिय होने के लिए पूरे राज्य में मछली महोत्सव, एक संगीत महोत्सव और दो महीने तक चलनेवाले खेल कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है. वास्तव में भाजपा ने पहले ही इस दिशा में कदम बढ़ा चुकी है और वह फुटबॉल मैचों, क्रिकेट और कबड्डी टूर्नामेंटों का आयोजन कर रही है.

भाजपा और संघ परिवार के साथ करीबी रूप से जुड़े कुछ भाजपाइयों ने एक मछली महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है. पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘बंगाल के लोगों को खेल और संगीत से प्रेम है. फुटबॉल से लेकर क्रिकेट तक और कबड्डी से लेकर कैरम तक इस राज्य के लोगों को खेल पसंद है. ऐसे में हमने पूरे राज्य में दो महीने तक खेल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया है. हमने अपनी युवा शाखा को इन महोत्सवों का आयोजन करने को कहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola