Kolkata Metro: अंडरवाटर मेट्रो कॉरिडोर से सियालदह के जुड़ने पर प्रतिदिन 7 लाख लोग कर सकेंगे यात्रा

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो के लिए 6 मार्च ऐतिहासिक दिन है. देश के पहले अंडरवाटर मेट्रो का पीएम मोदी कर रहे उद्घाटन. मेट्रो प्रबंधन, केएमआरसीएल और आरवीएनएल के अधिकारियों-कर्मचारियों में दिख रहा उत्साह.
Kolkata Metro: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेट्रो रेलवे के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक है. बहुप्रतीक्षित देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर मेट्रो प्रबंधन, केएमआरसीएल और आरवीएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के रूट को दुल्हन की तरह सजाया
ईस्ट-वेस्ट मेट्रो से एस्प्लानेड से लेकर हावड़ा मैदान तक के रूट को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मेट्रो रेलवे के जीएम पी उदय कुमार रेड्डी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने संवाददाताओं को बताया की उनके लिए यह बेहद गर्व का विषय है कि वह देश को पहली अंडरवाटर मेट्रो समर्पित कर रहे हैं.

नदी के नीचे सुरंग में यात्रियों को होगा अनूठा अनुभव
जीएम ने बताया कि यात्रियों को हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग में नदी के बीच यात्रा का अनूठा अनुभव देने का प्रयास किया है. इसके लिए विशेष नीली लाइटें और लाइटिंग वाली मशीन लगायी गयीं हैं. उसके लिए कुछ पेंटिंग और विशेष कलाकारों का भी चयन किया गया.
उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने रात को 12 बजे तक जागकर काफी मेहनत की है. उन्हें उम्मीद है कि यात्रा के दौरान राज्य के लोग इसका लुफ्त उठायेंगे. जीएम ने बताया कि इस रूट से एक बार सियालदह जुड़ जाये, तो प्रतिदिन 7 लाख लोग मेट्रो रेलवे से यात्रा कर सकेंगे.
Kolkata Metro : नदी से 30 मीटर नीचे दौड़ेगा मेट्रो रेल
रेलवे बोर्ड के इन्फ्रास्ट्रक्चर सदस्य अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा कि यह मेट्रो देखने में अन्य मेट्रो स्टेशनों की तरह ही है, लेकिन ये इस मायने में अलग है कि आपको एहसास है कि आप नदी से 30 मीटर नीचे यात्रा कर रहे हैं. यह देश की पहली अंडरवाटर टनल है. पहले हम जब अंडरवाटर की बात करते थे, तो लंदन-पेरिस की बात होती थी.
विकसित भारत का विकसित इन्फ्रास्ट्रक्चर
उन्होंने कहा कि आज अपने विकसित भारत के विकसित इन्फ्रास्ट्रक्टर का नमूना लोग देखेंगे. पानी के अंदर सुरंग बनाने का आइडिया आया, तो पता चला कि नदी को पार करने के लिए यदि इसके नीचे सुरंग बनाया जाये, तो यह सबसे सुविधाजनक और कम समय में पूरा किया जाने वाला रास्ता होगा. 45 सेकेंड के अंदर यह ट्रेन नदी को पार कर लेगी. उन्होंने बताया कि पूरे देश में पीएम 7 मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




