West Bengal : कैसा दिखेगा कोलकाता का अंडरग्राउंड मेट्रो जानें, बस एक क्लिक में
Published by : Shinki Singh Updated At : 05 Mar 2024 6:44 PM
West Bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को कोलकाता मेट्रो के हावड़ा-एस्प्लेनेड लाइन का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि यह भारत की पहली मेट्रो परिवहन परियोजना है जिसमें नदी के अंदर सुरंग बनाई गई है. नदी पार करने की लंबाई 520 मीटर है और प्रत्येक सुरंग का आंतरिक व्यास 5.55 मीटर है.
West Bengal :देशभर के लोगों को लंबे समय से हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो के उद्घाटन का इंतजार था. अब लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो का उद्घाटन करने जा रहे हैं. नदी के अंदर कैसे चलेगी मेट्रो इससे जुड़ी कुछ तस्वीरों को देखते हैं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को कोलकाता मेट्रो के हावड़ा-एस्प्लेनेड लाइन का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि यह भारत की पहली मेट्रो परिवहन परियोजना है जिसमें नदी के अंदर सुरंग बनाई गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को कोलकाता मेट्रो के हावड़ा-एस्प्लेनेड लाइन का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि यह भारत की पहली मेट्रो परिवहन परियोजना है जिसमें नदी के अंदर सुरंग बनाई गई है.

बता दें कि हावड़ा मेट्रो स्टेशन से हुगली नदी पार करने में मेट्रो ट्रेन को एक मिनट से भी कम समय लगेगा और यह लोगों के लिए खास अनुभव रहेगा.

एक बार यह रूट शुरू हो जाएगा तो हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन होगा.

फिलहाल कोलकाता में ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेक्टर V और फूलबागान के बीच 6.97 किमी की छोटी दूरी तय करती है.

हालांकि, उद्घाटन के बाद हुगली नदी के नीचे, सेक्टर V से हावड़ा तक की दूरी मेट्रो द्वारा केवल 27 मिनट में तय की जा सकेगी.

यह अंडरवॉटर मेट्रो हावड़ा और कोलकाता को आपस में जोड़ेगा. इसमें कुल छह स्टेशन हैं, जिनमें से तीन अंडरग्राउंड हैं.

कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान-इस्प्लेनेड सेक्शन बेहद खास है, क्योंकि यह भारत का पहला अंडरवॉटर टनल है जो नदी के अंदर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










