पश्चिम बंगाल : 24 घंटा पार, मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी
Published by : Shinki Singh Updated At : 21 Mar 2024 1:20 PM
तृणमूल नेता स्वरुप विश्वास के घर पर आयकर का छापा
पश्चिम बंगाल : आयकर विभाग की तरफ से शहर के कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनियों के दफ्तर एवं उनके अधिकरियों के ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया था. इस अभियान में कुछ अहम जानकारी मिली थी. इसमें स्वरूप विश्वास के नाम पर कुछ दस्तावेज भी मिले.
पश्चिम बंगाल : 24 घंटे बीत गए. आयकर अधिकारी अभी भी राज्य के मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास (Swaroop Vishwas) के घर की तलाशी ले रहे हैं. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे आयकर अधिकारियों की एक टीम स्वरूप के न्यू अलीपुर स्थित घर से निकली. उनके हाथ में कई दस्तावेज थे. लेकिन उसके बाद भी कई अधिकारी स्वरूप के घर पर रुके रहे. वे अभी भी तलाशी ले रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि स्वरूप के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है.
रियल एस्टेट से जुड़ीं दो कंपनियों और एक व्यवसायी के 25 ठिकानों पर चलाया गया तलाशी अभियान
आयकर विभाग ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस नेता स्वरूप विश्वास के घर, रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ीं दो कंपनियों और एक व्यवसायी के ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. आयकर सूत्रों के अनुसार, 25 ठिकानों पर तलाशी ली गयी. इस दौरान कई दस्तावेज जब्त किये गये थे. स्वरूप विश्वास के न्यू अलीपुर स्थित घर पर आयकर विभाग का अभियान देर रात तक जारी था. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के 15 सदस्यों की एक टीम सुबह 5.30 बजे के करीब स्वरूप विश्वास के न्यू अलीपुर स्थित घर पर पहुंची थी. आयकर अधिकारियों के साथ केंद्रीय बल के जवान मौजूद थे. सुरक्षाकर्मियों ने विश्वास के घर को चारों तरफ से घेर लिया. लोगों की आवाजाही बंद कर दी गयी है.
स्वरूप विश्वास के खिलाफ इनकम टैक्स में हेराफेरी करने का है आरोप
आयकर सूत्रों का कहना है कि स्वरूप विश्वास के खिलाफ इनकम टैक्स में हेराफेरी करने के अलावा कुछ रियल एस्टेट कंपनियों में अवैध तरीके से बड़ी राशि के निवेश के आरोप हैं. इस जानकारी के बाद आयकर विभाग ने तलाशी अभियान चलाया है. अधिकारियों ने स्वरूप विश्वास और उनकी पत्नी जुई विश्वास का बयान दर्ज किया है. आयकर विभाग की ओर से पर्णश्री के एक व्यवसायी और रियल एस्टेट से जुड़ीं दो कंपनियों के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया है.
आयकर विभाग ने पहले भी कोलकाता में कई जगहों पर की थी छापेमारी
आयकर सूत्र बताते हैं कि स्वरूप विश्वास के इनकम टैक्स रिटर्न में कई विसंगतियां मिली हैं. इसके कारण तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आयकर विभाग की तरफ से शहर के कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनियों के दफ्तर एवं उनके अधिकरियों के ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया था. इस अभियान में कुछ अहम जानकारी मिली थी. इसमें स्वरूप विश्वास के नाम पर कुछ दस्तावेज भी मिले. इसी आधार पर बुधवार को तलाशी अभियान चलाया गया. खबर लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी था.
West Bengal : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल करेंगे कल्याणी एम्स का वर्चुअली उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










