विश्व कराटे चैंपियनशिप के लिए आज रवाना होगी भारतीय टीम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 1:45 AM

विज्ञापन

विश्व कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारत की 30 सदस्यीय टीम रविवार को बैंकॉक रवाना हो रही है.

विज्ञापन

कोलकाता. विश्व कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारत की 30 सदस्यीय टीम रविवार को बैंकॉक रवाना हो रही है. भारतीय टीम का नेतृत्व पूर्व विश्व चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच एमए अली कर रहे हैं. भारतीय टीम में 17 सदस्य कोलकाता के हैं, जो रविवार को मणिमाला हाल्दार के नेतृत्व में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेंगे. इस साल वर्ल्ड मीट का आयोजन आठ मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होगा. वर्ल्ड मीट के तहत विश्व कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है, जिसमें दुनिया के 50 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे. टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर तीन देशों के राजा शामिल होंगे. उनके अलावा दुनिया भर के 30 अलग-अलग राजघरानों के सदस्य भी वर्ल्ड मीट की शोभा बढ़ायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola