सैकड़ों परिवार हुए बेघर, दर्जनों पशु भी जलकर मरे

उत्तर 24 परगना के दमदम के छाताकल के मेला बागान इलाके में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग ने सैकड़ों परिवार का आशियाना छीन लिया.
दमदम. उत्तर 24 परगना के दमदम के छाताकल के मेला बागान इलाके में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग ने सैकड़ों परिवार का आशियाना छीन लिया. उनके सामने रात गुजारने की भी समस्या आ गयी है. करीब 130 परिवार बेघर हो गये हैं. आग में उनका सबकुछ जलकर खाक हो गया. आग की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वहां स्थित खटाल की दर्जनों गाय-भैंस जलकर मर गयी हैं.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12 बजे जैसे ही लोगों ने आग की लपटें को देखा, वे एक-एक कर झोपड़ी से बाहर आने लगे. तब तक आग की लपटें एक झोपड़ी से दूसरी तक फैलती गयीं. बताया जा रहा है कि प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बनी होने के कारण झुग्गियों में आग तेजी से फैलती गयी. यहां तक कि वहां स्थित खटाल में भी आग लग गयी, जिससे उसमें कई गाय-भैंस भी जिंदा आग में जल मरे. कई गाय-भैंसें आग लपटों में जख्मी हो गयीं, तो कई अपने खूंटे से रस्सी तोड़कर अपनी जान बचाने के लिए दौड़कर पास के खाल में जाकर पानी में शरण लिये. घटना के दौरान झोपड़ी में दर्जनों सिलिंडर भी ब्लास्ट किये, जिससे आग तेजी से फैलती गयी. आग में दर्जनों बाइक, टोटो से लेकर अन्य वाहन भी जल गये हैं. इधर, झुग्गीवासियों को यह चिंता सताने लगी है कि वह कहां रहेंगे और फिर से अपने उजड़े आशियाने को कैसे बनायेंगे. अब उन्हें यह चिंता सता रही है.
इधर, पास में ही स्थानीय एक कॉलेज है, जिसमें कार्यरत मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना से कॉलेज में भी हड़कंप मच गया था. जिस तरह से जोर-जोर से सिलिंडर ब्लास्ट हो रहे थे. आग की वजह से बस्ती में रहने वाले करीब 500 लोग बेघर हो गये हैं.इधर, मौके पर पहुंचे दमकल मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि आग की खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे. इलाके में संकरी गली होने के कारण दमकलकर्मियों को पहुंचने में दिक्कतें हुईं. जहां दमकलकर्मियों को आग बुझाने व राहत कार्य में दिक्कतें हुई, वहां रोबोट लगाया गया.
इधर, स्थानीय सांसद सौगत राय ने कहा कि दमकल अपने मुताबिक पूरी कोशिश की. आग में बहुत नुकसान हुआ है. क्षतिग्रस्त लोगों को पुनर्वासन की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से किया जायेगा. इधर, माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने आग लगने के कारणों की जांच की मांग की है.सूचना पाकर मौके पर पहुंची 10 दमकल की गाड़ियों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




