गोपीबल्लभपुर : पिकअप पलटा, 10 लोग हुए घायल

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
खड़गपुर. झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर के फांसीतला इलाके में एक पिकअप के पलट जाने से 10 लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को झाड़ग्राम के मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मिली जानकारी के अनुसार, गोपीबल्लभपुर के फेकोघाट से कुछ व्यवसायी पिकअप पर सवार होकर खड़गपुर लौट रहे थे. इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गये. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि गति अवस्था में पिकअप का पहिया फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










