कोलकाता एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से करोड़ों का सोना जब्त

दुबई से कोलकाता आये एक विमान यात्री के पास से तलाशी के दौरान एक किलो 401 ग्राम सोना बरामद किया गया है.
कोलकाता. दुबई से कोलकाता आये एक विमान यात्री के पास से तलाशी के दौरान एक किलो 401 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक करोड़ 29 हजार 74 रुपये बतायी गयी है. सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दुबई से कोलकाता आने वाली अमीरात यूके 570 की उड़ान में एक यात्री के पास करोड़ों का सोना होने की गुप्त सूचना डीआरआइ को मिली थी. डीआरआइ की टीम कोलकाता एयरपोर्ट पर पहले से ही तैनात थी. गुप्त सूचना के आधार पर द डायरेक्टरेट आफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही उक्त यात्री की तलाशी ली और उसके पास से बड़े पैमाने पर सोना बरामद किया. जांच में पता चला कि वह यात्री कई बार दुबई से कोलकाता की यात्रा कर चुका है. वह आखिर बार-बार क्यों दुबई जाता है, इसे लेकर भी जांच की जा रही है. मालूम रहे कि कुछ दिनों पहले ही कोलकाता एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से करोड़ों का हीरा जब्त किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




