सिंगूर : स्वर्ण व्यवसायी से लूट के मामले में पकड़े गये चार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला ग्रामीण पुलिस ने सिंगूर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हुगली. जिला ग्रामीण पुलिस ने सिंगूर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम अजहर मोल्ला, शेख सूरज, प्रभास गायन और शेख आशिक हैं. हुगली ग्रामीण पुलिस के डीएसपी (हेडक्वार्टर) अग्निश्वर चौधरी ने सिंगूर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. कोर्ट में पेश करने पर सभी को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही डकैती, लूटपाट और छिनताई के मामले दर्ज हैं. गौरतलब है कि 25 जून को सिंगूर थाना के बोरा इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी से दो लाख के गहने की लूट की घटना हुई थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola