विवाहेत्तर संबंध को लेकर दो परिवार के बीच हुई मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 1:14 AM
जेबीपुर थाना अंतर्गत रथतला इलाके में विवाहेत्तर संबंध को लेकर दो परिवार में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गये.
हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत रथतला इलाके में विवाहेत्तर संबंध को लेकर दो परिवार में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहित महिला के पति श्रीकांत दे और प्रेमी तन्मय नायक को हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों ने पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, श्रीकांत की पत्नी और तन्मय नायक के बीच विवाहेतर संबंध था. पिछले दिनों श्रीकांत की पत्नी अपने बच्चे को लेकर तन्मय के पास चली गयी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को श्रीकांत ने तन्मय के पिता की पिटाई कर दी. इसके बाद तन्मय अपने दोस्तों को लेकर श्रीकांत के घर पहुंचा और उसकी मां और बहन की पिटाई कर दी. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों ओर से घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










